चमन शर्मा का राष्ट्रीय सवर्ण दल से इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी
- Written by Samiksha Bharti News Service
- Be the first to comment!
- font size decrease font size increase font size

अलीगढ़ : नगर निकाय चुनाव में द्वितीय चरण मतदान के तुरंत बाद राष्ट्रीय सवर्ण दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चमन शर्मा ने पार्टी मीडिया प्रभारी व पार्टी सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया।
समीक्षा भारती न्यूज सर्विस से बात करते हुए शर्मा ने बताया कि अगले माह नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी। नई पार्टी छात्र, किसान, व्यापारी वर्ग के साथ आम जनता की पार्टी होगी। आगे की रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तक नई पार्टी का संगठनात्क ढांचा तैयार किया जाएगा।
ध्यान रहे कि चमन शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की। राष्ट्रीय सवर्ण दल में सवर्ण छात्र संघ का निर्माण किया व विगत विधानसभा चुनाव में अतरौली से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।